चौसा के महादेव घाट पर गंगा आरती की शुरुआत
बक्सर खबर। चौसा के महादेवा घाट पर गुरु पूर्णिमा के दिन अच्छी शुरुआत हुई। विश्वामित्र सेना के सहयोग से यहां गंगा आरती का आयोजन किया गया। इससे जुड़े सदस्य अशोक उपाध्याय व रवि राज ने बताया हमारी सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे से यहां के लोगों ने कहा था। आप चौसा के आध्यात्मिक महत्व को बनाए रखने के लिए यहां गंगा आरती का आयोजन करें। जिसकी आज से शुरूआत हो गई है। अब प्रत्येक माह की पूर्णिमा को यहां आरती हुआ करेगी।
Buxar, Buxar | Jul 30, 2026