रामनगर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रामनगर में निकाली गई आक्रोश रैली, सैकड़ों युवा हुए शामिल
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रामनगर में आक्रोश रैली निकाली गई।आक्रोश रैली का नेतृत्व भाजपा नेता इंद्रमणि उपाध्याय ने किया। बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका गया।इस अवसर पर निखिल बाजपेई अनूप पांडे राजेंद्र सोनी अनुराग शुक्ला सुंदरम शुक्ला वेदांत मिश्रा अमित, प्रत्यक्ष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।