पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया, लोगों की समस्याएं सुनीं
Purnea East, Purnia | Apr 3, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने शुक्रवार को दोपहर के लगभग 12 बजे अपने विधायक जनसंपर्क कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया । इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंचे.इस मौके पर विधायक ने सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया