Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

श्री Rahul Gandhi जी को ED द्वारा भेजे गए समन के विरोध में आज NSUI Uttarakhand ने देहरादून में ED दफ्तर का घेराव किया।

17k views | Dehradun, Dehradun | Jun 13, 2022

MORE NEWS

🚨कांवड़ यात्रा से पहले DM ने नीलकंठ क्षेत्र की तैयारियों का लिया जायजा

30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक, सुरक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त CCTV लगाने, पैदल मार्गों की मरम्मत, स्थायी शौचालयों में जल कनेक्शन, साफ-सफाई, नेटवर्क व्यवस्था मजबूत करने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

#KanwarYatra2026 #NeelkanthMahadev #PauriGarhwal #Uttarakhand #DMPauri #KanwarYatra #UttarakhandNews #HarHarMahadev #ShivBhakt #TrafficManagement #PilgrimSafety #NewsMafiya

🚨कांवड़ यात्रा से पहले DM ने नीलकंठ क्षेत्र की तैयारियों का लिया जायजा 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक, सुरक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त CCTV लगाने, पैदल मार्गों की मरम्मत, स्थायी शौचालयों में जल कनेक्शन, साफ-सफाई, नेटवर्क व्यवस्था मजबूत करने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #KanwarYatra2026 #NeelkanthMahadev #PauriGarhwal #Uttarakhand #DMPauri #KanwarYatra #UttarakhandNews #HarHarMahadev #ShivBhakt #TrafficManagement #PilgrimSafety #NewsMafiya

Dehradun, Dehradun | Jul 14, 2026

🚨यमकेश्वर के ग्राममाला पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

यमकेश्वर। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड के मालाग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने सघन पौधरोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का भ्रमण किया। यहां उन्होंने दुर्लभ औषधीय पौधों, अनुसंधान कार्यों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली तथा परिसर में स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता, हिमालयी जड़ी-बूटियां और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण, वैज्ञानिक शोध और संवर्धन न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगा, बल्कि हर्बल पर्यटन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मालाग्राम स्थित 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' देश के चुनिंदा हर्बल पार्कों में शामिल है, जहां विभिन्न राज्यों और हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण किया जा रहा है। यह केंद्र पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

🚨यमकेश्वर के ग्राममाला पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश यमकेश्वर। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड के मालाग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने सघन पौधरोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का भ्रमण किया। यहां उन्होंने दुर्लभ औषधीय पौधों, अनुसंधान कार्यों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली तथा परिसर में स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता, हिमालयी जड़ी-बूटियां और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण, वैज्ञानिक शोध और संवर्धन न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगा, बल्कि हर्बल पर्यटन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालाग्राम स्थित 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' देश के चुनिंदा हर्बल पार्कों में शामिल है, जहां विभिन्न राज्यों और हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण किया जा रहा है। यह केंद्र पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Dehradun, Dehradun | Jul 14, 2026

#ऋषिकेश 'सात मोड़' पर पेड़ों के कटान का मामला गरमाया; सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने खड़े किए कानूनी सवाल

ऋषिकेश: ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित 'सात मोड़' क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रही पेड़ों की कटाई का विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बिंजोला ने वन विभाग और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों से मुलाकात कर कटाई की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए। अधिवक्ता ने अधिकारियों के समक्ष वन संरक्षण, पर्यावरणीय स्वीकृति और न्यायालय के विभिन्न आदेशों से संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा रखते हुए न्यायिक समीक्षा की चेतावनी दी है।

#ऋषिकेश 'सात मोड़' पर पेड़ों के कटान का मामला गरमाया; सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने खड़े किए कानूनी सवाल ऋषिकेश: ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित 'सात मोड़' क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रही पेड़ों की कटाई का विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बिंजोला ने वन विभाग और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों से मुलाकात कर कटाई की वैधता पर गंभीर सवाल उठाए। अधिवक्ता ने अधिकारियों के समक्ष वन संरक्षण, पर्यावरणीय स्वीकृति और न्यायालय के विभिन्न आदेशों से संबंधित दस्तावेजों का पुलिंदा रखते हुए न्यायिक समीक्षा की चेतावनी दी है।

Dehradun, Dehradun | Jul 14, 2026

प्रेस क्लब में 'खाली कुर्सी' ने बढ़ाई सियासी तपिश: हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर गोदियाल का पलटवार

देहरादून: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। हाल ही में BKTC के वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर उनके कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में गोदियाल ने द्विवेदी को प्रेस क्लब में खुली बहस (ओपन डिबेट) की चुनौती दी थी।

प्रेस क्लब में 'खाली कुर्सी' ने बढ़ाई सियासी तपिश: हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर गोदियाल का पलटवार देहरादून: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। हाल ही में BKTC के वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर उनके कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में गोदियाल ने द्विवेदी को प्रेस क्लब में खुली बहस (ओपन डिबेट) की चुनौती दी थी।

Dehradun, Dehradun | Jul 14, 2026

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसबीअध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा स्पष्टीकरण; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने संबंधी सूचनाओं को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसबीअध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा स्पष्टीकरण; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम "छात्रों की गूंज" को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने संबंधी सूचनाओं को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।

Dehradun, Dehradun | Jul 14, 2026

श्री Rahul Gandhi जी को ED द्वारा भेजे गए समन के विरोध में आज NSUI Uttarakhand ने देहरादून में ED दफ्तर का घेराव किया। - Dehradun News