बयाना में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन से जुड़े फीडर प्रभारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि बिना लिखित आदेश के वे LT (लो टेंशन) और HT (हाई टेंशन) लाइनों पर काम नहीं करेंगे।