उनियारा: उनियारा उपखंड क्षेत्र में कल शनिवार को रहेगी बिजली बंद
Uniara, Tonk | Jun 26, 2026 उनियारा उपखंड क्षेत्र में शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली निगम सहायक अभियंता ने शुक्रवार को शाम 6 बजे बताया कि शनिवार को मेंटीनेंस कार्य के चलते उनियारा के 132 केवी बिजली स्टेशन के अधीन आने वाले 33/11 सब स्टेशन उनियारा, अलीगढ़, खातोली, चौरू, पचाला, सोप में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।