समस्तीपुर: पति के अवैध संबंध के चलते मारपीट कर घर से निकालने पर महिला पहुंची एसपी कार्यालय
समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना इलाके की रहने वाली एक महिला गोद में बच्चा लेकर शुक्रवार 12:00 बजे के आसपास जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय पहुंची जिला पुलिस कप्तान को लिखित आवेदन देकर पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध एवं मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।