ज्ञानपुर: उगापुर सिंहपुर मार्ग पर मुठभेड़ में 4 अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार, 2 लोग हुए घायल
औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत उगापुर सिंहपुर नहर पुलिया के समीप पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है, चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र कुमार व महबूब नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, दोनों की हालत सामान्य है, इनके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ है।