जशपुर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जशपुर जिले में महा स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "बढ़ता भारत, बदलता भारत" जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को जशपुर जिले के सभी मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' के संकल्प के