भवानीपुर: पत्नी से विवाद के बाद शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, भवानीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सरपंच टोला में थे कार्यरत
भवानीपुर :- प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां अररिया जिले के एक सहायक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अररिया आरएस निवासी ब्रजभूषण सिंह के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो भवानीपुर प्रखंड के लाठी पंचायत स्थित भीम जवारी के प्राथमिक विद्यालय सरपंच टोला में कार्यरत थे।