सनावद: सनावद मे सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य की कामना के साथ किया वट सावित्री का पूजन
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद मे सुहागिन व्रतधारी महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना केलिए सोमवार को वट सावित्री पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।सुहागिन महिलाओ ने नगर के प्राचीन कोर्ट के समीप वटवृक्ष के पास पहुंचकर वट सावित्री का पूजन पंडित आशुतोष जी दुबे द्वारा विधि पूर्वक करवाया