एटा: पं. दीनदयाल चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, भीषण जाम से शहर थमा, ट्रैफिक पुलिस नदारद; 112 पुलिस मौके पर पहुंची
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के पं. दीनदयाल चौराहे पर सुबह के पीक आवर में भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई और मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद दिखे।इस जाम में स्कूल बसें, रोडवेज बसें, सरकारी और निजी वाहन लंबी कतारों में फंस गए। स्कूल जाने वाले बच्चों और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की रफ्तार थम गई और लोग घंटों जाम में