महाराजगंज: हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गेहूं चोरी के आरोप में बच्चों को दी गई तालिबानी सजा, क्षेत्राधिकारी ने दिया बयान
23 मई शनिवार दोपहर 3:00 बजे क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने जानकारी दी है, कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के साथ तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जांच पड़ताल के दौरान बच्चों के साथ मारपीट नहीं की गई है। उनके परिजनों के द्वारा ही बच्चों को खंबे में बांध दिया गया था। बच्चों के परिजनों को भी मामले में समझा दिया गया है।