चिन्यालीसौड़: धरासू पुलिस ने ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह के प्रति किया जागरूक
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड अभियान के अन्तर्गत आज थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा चिन्यालीसौड में ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों की बैठक कर सभी को बाल विवाह के प्रति जागरुक करते हुये विभिन्न कानूनों (बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल संरक्षण अधिनियम 2012,भारतीय न्याय संहिता, पोक्सो अधिनियम एवं मानव तस्करी रोकथाम की जानकारी दी गई।