चिन्यालीसौड़: ग्राम तुल्याडा में सड़क किनारे रखे मंदिर के स्वागत बोर्ड के दोनों पहिये चोरी
बालक राम नौटियाल कृषि रक्षक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चिन्यालीसौड द्वारा बताया गया कि,ग्राम तुल्याडा देबिधार मे नागराजा मन्दिर के लिए नया स्वागत बोर्ड बनाया गया था। गत गुरुवार रात्रि को जब वे मंदिर से अपने घर लौट रहे थे, उस दौरान सडक पर देखा तो स्वागत बोर्ड के दोनों पहिया चोरी हो गए थे। इस दौरान वहां शराब के नशे में धुत दो लोगो ने उन्हें मारने पीटने की धमकी दी।