चिन्यालीसौड़: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के जवानों के सम्मान में चिन्यालीसौड में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा #OperationSindoor
प्रशासक जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने इस अवसर पर प्रतिभाग कर कहा कि चिन्यालीसौड की धरती पर जो देशभक्ति की गूंज उठी, वह केवल एक क्षणिक भाव नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक चेतना का उद्घोष थी।"तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति हमारे अंतर्मन से उपजा सम्मान, श्रद्धा और आभार का जीवंत चित्रण था।