होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल पार्क घाट से पोस्ट ऑफिस घाट तक निकाली जल चेतना परिक्रमा रैली
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से हर्बल पार्क घाट से जल चेतना रैली निकाली गई, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पोस्ट ऑफिस घाट पहुंची। यहां कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को "सीड बॉल" बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि गीली मिट्टी में बीज रखकर गेंदनुमा आकार देने के बाद इन्हें फेंके।