बांके बाज़ार: जमुआरा में सम्मान समारोह आयोजित, 30 छात्र-छात्राओं के बिहार पुलिस में चयन पर खुशी।
प्रखंड क्षेत्र के जमुआरा स्थित जगुआर फिजिकल एकेडमी में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित 30 छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को माला पहनाकर एवं सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एकेडमी के संचालकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की यह