मढ़ौरा: सढ़वारा में बस का टायर फटने से बस पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
थानाक्षेत्र के सढ़ावारा में बस के टायर फटने से एक सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस दौरान सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने शनिवार की दोपहर बारह बारह बजे बताया कि बस में 25 यात्री थे जिनमें से सच्चिदानंद सिंह ,विष्णु कुमार ,रंजन कुमार ,राजकिशोर राम व राजदेव राय का नाम शामिल हैं।