औरैया: सदर कोतवाली के नेशनल हाईवे पर मंडी समिति के सामने रोडवेज बस एवं ओमनी में हुई जोरदार भिड़त, पुलिस मौके पर मौजूद
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंडी समिति के सामने उरई डिपो की रोडवेज बस एवं ओमनी में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओमनी कार चालक कार में फस गया। आसपास के लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कार में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।