रायबरेली: हरचंदपुर थानाक्षेत्र का युवक पुणे जाते समय बीच रास्ते से लापता, परिवार ने पुलिस से खोजबीन की लगाई गुहार
Raebareli, Raebareli | May 10, 2026
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के,रघुवीर खेड़ा कंडौरा बाजार का रहने वाला एक युवक,पुणे जाते समय अचानक लापता हो गया जिसको लेकर परिजनों ने आज,रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।पीड़ित परिवार का कहना है।कि उनका बेटा महाराष्ट्र के,पुणे जाने के लिए घर से निकला था और,ट्रेन पर बैठने की बात कही थी ,लेकिन उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।