मेरठ: श्याम नगर में घर के बाहर बैठे युवकों को टोकने पर परिवार से हुई मारपीट, महिला ने एसएसपी से अभद्रता का आरोप लगाकर की गुहार
Meerut, Meerut | Apr 6, 2026 थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में घर के बाहर बैठे कुछ युवकों को हटाने/टोकने पर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवकों ने विरोध करने पर घर में घुसकर हंगामा किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर की मुख्य महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की।