रायबरेली: गढ़ी हरदासपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर
बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। युवक थाना महाराजगंज क्षेत्र से रायबरेली शहर की ओर आ रहा था। हरदासपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक का इलाज किया गया।