मांगरौल: मांगरोल रामगढ़ मार्ग पर 45 दिनो बाद आवागमन हुआ शुरू बरसात में पुलिया हो गई थी जलमग्न
Mangrol, Baran | Aug 20, 2024 मांगरोल तहसील क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्र व धार्मिक पर्यटक स्थल रामगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाली मोरड़ी गांव के समीप स्थित पार्वती नदी की बिसलाई की पुलिया लगभग डेढ़ महीने से जल मग्न होने के बाद सोमवार देर शाम पानी से खाली हुई। पुलिया खाली होने के बाद पुलिया पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। जिन्हें दुरुस्त कराकर आवागमन शुरू करवाया गया।