मांगरौल: नगरपालिका पार्षद ने पीएमओ से महिला पुरूषो के लिए अलग से दवा वितरण केन्द्र खोलने की मांग की
Mangrol, Baran | Aug 18, 2024 नगरपालिका पार्षद व प्रतिपक्ष नेता प्रहलाद सिंह सोलंकी ने उपजिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महिला /पुरुष के लिए एक अलग से दवा वितरण केन्द्र खोलने की मांग पीएमओ डॉक्टर शोभागमल मीणा से की है।प्रतिपक्ष नेता ने बताया कि अचानक मौसम में आए बदलाव से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। पर्ची काउंटर व दवा के लिए मरीज परेशान होते हैं।