मांगरौल: मांगरोल में शहीद लादूराम गूर्जर की पत्नी मोत्याबाई को एसडीएम ने किया सम्मानित गणमान्य लोग रहे मौजूद
Mangrol, Baran | Aug 20, 2024 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदो की वीरांगनाओ के सम्मान में एक पहल की गई। वर्ष 1971 के युद्ध में माँगरोल के अमर शहीद लादूराम गुर्जर की पत्नी मोत्याबाई को शुभकामनायें प्रेषित की गई। जिसके तहत फलो की टोकरी के साथ मिठाई 2100/- नकद, श्रीफल, शुभकामना सन्देश तस्वीर व शाल इत्यादि उपखण्ड अधिकारी माँगरोल द्वारा दिए।