मांगरौल: सीसवाली कस्बे के गुलाबपुरा में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द
Mangrol, Baran | Aug 19, 2024 सीसवाली कस्बे के गुलाबपुरा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सीसवाली थाने के सहायक थानाधिकारी तुलसी राम पंकज ने बताया कि रामहेत घर की छत पर करंट की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।