जसवंतनगर: सिसहाट के पास पुलिस मुठभेड़ में 11 केस का बदमाश हुआ घायल, पैर में गोली लगने पर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
ग्राम कुरसेना के पास सिस हाट मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश अकेला पुत्र अरविंद के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक रोकने पर भागे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। गोली एसआई ललित चतुर्वेदी के करीब से निकली।जवाबी फायरिंग में अकेला के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा। उसके पास से 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद।