कैराना: कांधला पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कांधला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।