लैलूंगा: लैलूंगा का ‘केलो’ चावल पहुंचा लद्दाख, 2000 किमी दूर खुशबू ने जीता दिल, ‘जुले-जुले’ कहकर जताया आभार
रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में उत्पादित ‘केलो’ जैविक जवाफूल चावल अब लद्दाख के कारगिल जिले तक पहुंच गया है। वहां के ग्रामीणों ने इसकी खुशबू और गुणवत्ता की सराहना करते हुए आभार जताया। इस पहल से प्रदेश के किसानों को बेहतर बाजार और पहचान मिल रही है।