पथरगामा: सुंदर जलाशय की पाइपलाइन फटने से 10 एकड़ भूमि जलमग्न
प्रखंड के चिलकारा गोविंद पंचायत अंतर्गत काला डुमरिया ग्राम एवं चिलकारा ग्राम के बीच में सुंदर जलाशय से गोंडा ले जाने वाली पाइप लाइन से रिसाव होने के कारण लगातार पानी बह रहा है। पाइप लाइन से अनवरत निकल रहे पानी के चलते लगभग 10 एकड़ भूमि जलमग्न हो जाने के कारण किसानों को कोई भी फसल लगाने में दिक्कत हो गई है।