कायमगंज: गांव सादिकपुर में आम तोड़ते समय युवक पेड़ से गिरकर घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के सादिकपुर निवासी कल्लू पुत्र रामसिंह को घायल अवस्था मे भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल के भाई विनय ने बताया कि कल्लू पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी पेड़ से अचानक पैर फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।