सुजानगढ़: छापर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
चूरू जिले के छापर में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा छापर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सुजानगढ़ से छापर जाने वाली रोड पर हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। छापर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि से शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक छापर जा रहे थे।