जोगिंदर नगर उपमंडल के ढेलूहार इलाके में एक घर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। जब घर की मालकिन अकेली सो रही थीं,तब कुछ अज्ञात लोग चोरी के इरादे से घर के बाहर टॉर्च लेकर ताक-झांक करते हुए देखे गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना से भयभीत महिला ने जोगिन्दरनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।