बिहारीगंज: नगर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बिहारीगंज नगर भाजपा की मासिक बैठक मंगलवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रनाथ साहा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव मोदी ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।