कटोरिया: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर कटोरिया में हुई बैठक
Katoria, Banka | Apr 1, 2026 14 अप्रैल को होने वाले डाॅ भीम राव अंबेडकर की जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए कटोरिया में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बैठक की गयी। मौके पर जयंती कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा की गयी। साथ ही कार्यक्रम की रूप-रेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।