ललितपुर: मसोंरा के पास हाईवे किनारे तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, लोगों में मची चीख-पुकार, जेसीबी की मदद से निकाली गई बाहर
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसोंरा के पास हाईवे किनारे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई जिससे कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई और बताया जा रहा ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया है, कार में सवार लोगों को मामूली चोटे आयी हैं,घटना का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।