मुज़फ्फरनगर: क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़ा खेल, 7 दिन में डेढ़ करोड़ का ट्रांजेक्शन, फर्जी कंपनी बनाकर ठगी, 2 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में “क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट” के नाम पर बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने “SA SMART TRADING” नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर पैसा ट्रांसफर कराया। महज 7 दिनों में डेढ़ करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। देशभर से 46 शिकायतों में 14 करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आई है।