पिपरा: हरिहरगंज शहर में मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न, करतब दिखाने के दौरान दो युवक घायल
Pipra, Palamu | Jun 27, 2026 हरिहरगंज शहर में शुक्रवार को मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए।इसी दौरान करतब दिखाने के क्रम में दो युवक घायल हो गए। घायलों को जुलूस में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।