चकाई: बोंगी में नक्सली पोस्टर बरामद, अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Chakai, Jamui | Feb 14, 2025 बोंगी के पूर्व मुखिया कृष्णा मंडल के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा कार में आगलगी की घटना के बाद वहां छोड़े गए पोस्टर में 20 लाख रुपये नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई हैं। इसका जिक्र पुलिस द्वारा दर्ज केस में किया गया है। शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस ने कहा की सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की करवाई जारी है।