चकाई: चकाई में अग्नि पीड़ित को मिला ₹12,000 का चेक
Chakai, Jamui | Feb 12, 2025 प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में बुधवार को बारह बजे सीओ राजकिशोर साह ने पेटर पहाड़ी पंचायत अंतर्गत महेश्वरी गांव के पांच अग्नि पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया।अंचलाधिकारी राजकिशोर साह ने बताया कि महेश्वरी गांव में 5 फरवरी को हुई अगलगी से पीड़ित पांच व्यक्ति को 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया।