चकाई: बोगी में पूर्व मुखिया के घर पर हुआ हमला, बदमाशों ने कार और सीमेंट की दुकान में लगाई आग
Chakai, Jamui | Feb 13, 2025 जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र के बोगी पंचायत में बुधवार की देर रात 12 बजे एक बड़ी घटना सामने आई। पूर्व मुखिया कृष्णा मंडल के घर पर 8-10 अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। आधी रात के करीब हुए इस हमले में बदमाशों ने पहले मुखिया के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाई और फिर पास की सीमेंट की दुकान को भी पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।