साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम का WhatsApp अकाउंट कथित तौर पर हैक कर लिया गया। इसके बाद हैकर्स ने सांसद के नाम से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर 50 से 60 हजार रुपये तक की मांग कर दी। मामला सामने आने के बाद सांसद ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव एसपी से शिकायत की है। सांसद ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगे जाने पर किसी भी तरह का लेन-देन न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर पुष्टि करें..#PhuloDeviNetam #WhatsAppHack #CyberCrime #CyberFraud #Chhattisgarh #Kondagaon #CyberSecurity #BreakingNews #fatafatnewsindia
Ambikapur, Surguja | Sep 23, 2026