सहारनपुर: एसओजी-स्वॉट और थाना टीम ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बड़ा बदमाश बनने के चक्कर में की घटना
थाना देवबंद, एसओजी और स्वॉट की संयुक्त टीम ने एक पेचीदा ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड व पैन कार्ड तथा अभियुक्त विशाल की खून से सनी शर्ट बरामद की है।