कटनी ग्रामीण: रीठी थाना में प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर अवैध नलकूप उत्खननकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज
कटनी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर नवीन नलकूप (बोर) खनन पर लगाये गये प्रतिबंध का उल्लंघन करने के मामले में रीठी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया गया है और उनके चालकों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।