कुम्भराज: बिलांगखेड़ी और आमलया के बीच बड़ा दर्दनाक हादसा, सड़क पर लटके बिजली तार से चलती बाइक में लगा करंट, एक की मौत दो घायल
Kumbhraj, Guna | Jun 8, 2026 कुंभराज थाना के बिलगखेड़ी और आमलया गांव के बीच 8 जून को बड़ा हादसा हुआ। बिलंगखेड़ी निवासी प्रदुमन मीना और ग्राम आमलया निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल विश्वकर्मा काम करने जा रहे थे, रास्ते में टूट कर लटके बिजली के तार से करंट लग गया। घटना में प्रदुमन मीना की मौके पर मौत हो गई। बुजुर्ग बाबूलाल और बचाने आया धीरव सिंह भील घायल है। पुलिस जांच कर रही है।