सिवनी मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर राघादेही गांव स्थित है जहां पर लंबे समय से क्रेशर संचालक अवैध रूप से ब्लास्टिंग और पत्थर का खनन कर गिट्टी का निर्माण कर रहा. बालाजी क्रेशर नाम से संचालित इस क्रेशर से रोजाना 50 टन गिट्टी बालाघाट सहित आसपास के जिलों में पहुंचाई जाती थी. यह कार्य पिछले 2 साल से नियमाविरुद्ध तरीके से चल रहा था.