बसंतपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, क्षेत्र में शोक, सीओ ने कहा मिलेगा मुआवजा
वीरपुर थानाक्षेत्र के हृदयनगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 में सोमवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जीवन पासवान के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम से ही क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही थी. इसी बारिश के बाद देर शाम लगभग 9:00 बजे पास के मैदान में सुखाये