चांदवा: रेशमी मेटालिक्स में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन तेज,सभी कार्य बंद कराने की चेतावनी
चंदवा प्रखंड के चकला बाना स्थित रेशमी मेटा लिक्स कंपनी में स्थानीय मेंन पावर मजदूरों और रैयतों का आंदोलन आज चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा।इस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट पीसी जोशी से गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे करीब चार घंटे तक वार्ता हुई।