चूरू: जिले में एसआई और प्लाटून कमांडर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, दोनों पारियों में 7200 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Churu, Churu | Apr 6, 2026 चूरू जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित एसआई एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। चूरू के 21 तथा रतनगढ़ के 9 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित हुई।